#noaparaमायापल्ली डॉन गोलीकांड में तीन और गिरफ्तार।
नोआपाड़ा थाना के इच्छापुर मायपल्ली में 3 अगस्त को सरेआम राबीन दास उर्फ डॉन को गोली मारी गई। उस कांड में तीन और अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े। गोली चलाने वाले कौशिक राना उर्फ जय राना, आकाश ठाकुर और लव कर्मकार को पुलिस पहले ही पश्चिम मेदनीपुर से गिरफ्तार कर चुकी है।…