Headlines

पूर्व विधायक के पीए का सिर ईट से कुचलकर हत्या।

 

नोआपाड़ा के पूर्व विधायक सुनील सिंह के पीए का सिर कुछ युवकों ने ईटी से बुरी तरह से कुचल दिया। 30  वर्षीय निजी सहायक का नाम शेखर चौधरी उर्फ बंटी है। कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बीती रात शेखर के घर के बगल के क्लब में कुछ युवक शराब पी रहे थे। विरोध करने पर उनके बीच हाथापाई हुई। मारपीट के दौरान शेखर जमीन पर गिर गया। फिर एक युवक ने रास्ते पर पड़ी ईट से उसके सिर को कुचला। पूरी घटना सड़क पर लगी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। इस मामला में नोआपाड़ा थाना की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *