Headlines

आसाम के घटना के खिलाफ वहां की सरकार कड़ी कार्यवाई करेगी। केंद्रीय मंत्री

नदियाः आसाम में पांच नागरिकों की हत्या दुर्भाग्यजनक घटना है, ऐसी वारदात अनुचीत है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनराबृति न हो उसके लिए केंद्र  सभी प्रकार की कोशिश करेगी। आसाम की सरकार हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करेगी और हिंसा की ऐसी घटनाओं को बढ़ने नही दिया जायेगा। शुक्रवार कृष्णानगर पहुंचे केंद्रीय इलेक्ट्रानिक व आई टी विभाग के राज्य मंत्री तथा दार्जिलिंग के सांसद एस. एस. अहलूबालिया ने आसाम हत्याकांड के परिपेक्ष्य में पूछे गये सबाल के जबाव में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अखबार के जरिये मुझे उस हत्याकांड की जानकारी हुयी,  इस मामले में केंद्र की सरकार सजग है। उल्लेखनीय है कि आसाम में भाजपा की सरकार है।

इसदिन कृष्णानगर के युव कल्याण भवन में एक नेशनलाइज्ड बैंक के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पहुंचे थें, उनके अलावा कृष्णानगर के पूर्व भाजपा सांसद सत्यब्रत बंद्योपाध्याय तथा बैंक के आला अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्र सरकार के सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग बिषयक सहयोग एवं संपर्क नामक कार्यक्रम का यहां आयोजन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *