आद्यापीठ मंदिर में हुई महाअष्टमी की पूजा पुष्पांजलि एवं संधी पूजा में भाग लिए असंख्या श्रद्धालु।
आद्यापीठ नाट मंदिर में सोमवार को ब्रम्हचारी मुरल भाई की निगरानी में महाअष्टमी की पूजा वैदिक रीति से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ महाअष्टमी की पुष्पांजलि दिए। मान्यता के अनुसार पुष्पांजलि के माध्यम से भक्ति अपनी सारी श्रद्धा, अहंकार और मन को माता के चरणों में समर्पित करते है।
