Headlines

लखीमपुर के बाद चित्रकूट, फिर एक बार गैंग रेप का शिकार बनी दलित।

 

लखीमपुर खीरी के निघासन में दो किशोरियों से गैंग रेप के उपरांत उनकी हत्या और जांच को गुमराह करने के लिए शवों को पेड़ से लटकाने की घटना से उठा बवंडर अभी थमा ही नहीं कि चित्रकूट में गैंग रेप की वारदात सामने आई है।

चित्रकूट के सीतापुर चौकी अंतर्गत एक गांव के निवासी दलित परिवार का आरोप है कि तीन दबंग आए और उनकी बेटी को बलपूर्वक उठा ले गये। फिर 16 घंटा बाद बेहोश अवस्था में रामघाट अंचल में मिली। उसके साथ दबंगों ने गैंग रेप किया है, लड़की के बदन पर नोचने खरोचने एवं दांत काटने का निशान है, संगीन हालत में उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। साथ ही आरोप है कि पुलिस मामले को संजीदगी से लेने के बदले किसी अज्ञात प्रभाव से दबाने में लगी है। पीड़िता को देखने अस्पताल पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान का आरोप है कि मामला दलित उत्पीड़न से जुड़ा है, कार्यवाई करने में पुलिस संजीदगी बरतने के बदले मामले को रफादफा करने में लगी है। उधर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा का दावा है कि लड़की कुछ लोगों के साथ राजापुर गई थी, ले जाने वाले वापस उसे सीतापुर छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *