Headlines

बनगांव पौरसभा के पूर्व चेयरमैन का दावाः सोना तस्करी के मामला में उनका बेटे और शाला की गिरफ्तारी स्थानीय नेताओं के षडयंत्र

 

बनगांव नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आड्ड का दावा है कि उनका बेटा शुभ आड्ड और शाला अमीत घोष सोना तस्करी के मामला में स्थानीय नेताओं के षडयंत्र का शिकार बना है। बता दे कि शंकर आड्ड तथा बनगांव नगरपालिका के वर्तमान उप प्रधान ज्योत्सना आड्ड के बेटा और शाला को डीआरआई ने गिरफ्तार कर कोलकाता के बैंकसाल कोर्ट में पेश किया।

दरअसल उनका जेवरात का दुकान है, जिसे बेटा और शाला मिलकर चलाते है। उल्लेखनीय है कि गत माह भारत-बंगलादेश सीमा अंचल से डीआरआई के अधिकारियों ने 2 किलों सोना के साथ अनुपम मित्रा एवं अनीक मंडल नामक दो व्यतियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में तृणमूल नेता के दोनों परिजनों का नाम सामने आया है।

उधर,बनगांव भाजपा के साधारण सचिव देवदास मंडल का आरोप है कि शंकर आड्ड कौन का व्यवसाय करते है? यह बनगांव की जनता जानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *