Headlines

पत्नी की हत्याकर थाने में किया आत्मसमर्पण।

 

दांपत्य अशांति से परेशान पौढ़ ने पहले गला दबाकर पत्नी को मार डाला, फिर गुरुवार थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। खड़दह थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, उसका नाम राजा जाना 50 है। पुलिस के सामने राजा ने स्वीकार किया है कि गुस्सा में आकर हत्या किया है।

पानीहाटी पौरसभा के 16 नंबर वार्ड अंतर्गत सुभाषपल्ली में गुरुवार यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पुलिस ने राजा के घर से उसकी पत्नी लख्खी जाना 45 का शव कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लख्खी जाना अपने मां बाप की इकलौती बेटी थी। गत सात माह से दोनों सुभाषपल्ली में किराये के मकान में रह रहे थें। उनकी पुत्रबधू ने बताया कि वह अपने पति के साथ दूसरे जगह पर रहती है। इसदिन सास की मौत की खबर पाकर वहां पहुंची है। इलाके का नया किरायेदार होने के वजह से मुहल्ला वालों को उनसे संबंध में कम जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *