Headlines

श्रमिकों पर जुर्म के खिलाफ जूट मिल गेट पर प्रतिवाद सभा।

 

भाटपाड़ाः कांकीनाड़ा जूट मिल के श्रमिकों पर जुर्म ढाने के खिलाफ रविवार साम मिल गेट पर प्रतिवाद सभा हुआ। एनएफआईटीयू एफिलिएटेड जूट टैक्सटाइल्स वर्कस् यूनियन ने सभा का आयोजन किया था। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष तथा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि मिल में 40 प्रतिशत श्रमिकों की कमी है, बावजुद उसके ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उनका आरोप है कि मिल का पर्सनल मैनेजर श्रमिकों से गाली गलौज करता है। एक विभाग के कुशल श्रमिक को दूसरे विभाग में ट्रांस्फर कर परेशान करता है। कुछ दलाल नेताओं और अपराधी तत्वों की मिलीभगत से प्रबंधन कुचक्र चला रहा है। 55-56 साल के बुजुर्ग कारीगरों को नये तांत मसीनों पर काम करने के लिए मजबूर करता है। मिल मालिक को अंधकार में रखकर यह सब चल रहा है। मगर ऐसा नहीं चलने दिए जाएगा। उनकी चेतावनी है कि प्रबंधन अपनी हरकत से बाज आए। तृणमूल सरकार श्रमिकों के हीत के लिए लड़ाई लड़ रही है। जूट मिलों को चालू रखने के लिए हमेशा प्रयत्नशील है। जबकि पार्टी के ही कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए तृणमूल के झंडा को बदनाम करने पर तुले है। पार्टी वैसे लोगों पर नजर रख रही है। उस श्रेणी के लोग खुद से सुधर जाए अन्यथा उनको सुधारने की व्यवस्था होगी। तात्पर्यपूर्ण रुप से बोले कि भाटपाड़ा को अपराधी तत्वों से मुक्ति दिलाने के लिए लोग झांड़ू लेकर उतरेंगे। सभा को तृणमूल नेता मन्नू साव, पार्षद सत्येन राय, सोहम चौधरी ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *