Headlines

मानसिक अवसाद के वजह से युवती ने लगाई फांसी।

 

 

हालीशहर पौरसभा के 4 नंबर वार्ड मान्नापाड़ा रोड निवासी(32 साल )की युवती देवस्मिता मान्ना ने अपने घर में फांसी लगा ली। सीलिंग पंखा से बंधी पीले रंग की साड़ी के फंदा से उसका शव लटका मिला। युवती के पिता स्वर्गीय नेमाईचंद्र मान्ना प्रतिष्ठित शिक्षक थें। युवती अपने मां और बहन के साथ रहती थी। घर वाले एवं स्थानीय पार्षद मृत्युंजय दास ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से देवस्मिता अवसाद में रहती थी। हालीशहर थाना की पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्याणी जेएनएम मौर्ग भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *