Headlines

 पौरसभा द्वारा प्रदत्त कार्यों के सुचारु संचालन के वास्ते 8 नंबर वार्ड आफिस का उद्घाटन।

 

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पौरसभा द्वारा प्रदत्त नागरिक परिसेवा जन जन तक पहुंचाने के प्रति सचेष्ट है। उसमें अहम भूमिका निभाते हुए कांचरापाड़ा पौरसभा सभी वार्डों में वार्ड आफिस स्थापना पर बल दे रही है। जिसकी कड़ी में कांचरापाड़ा कालेज मोड़ स्थित 8 नंबर वार्ड आफिस का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में सीआईसी दिलीप घोष, स्थानीय पार्षद रिंकू सिंहराय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। पौर प्रधान कमल अधिकारी ने बताया कि वार्ड आफिस के होने से पौरसभा के कार्यों का सुचारु प्रबंधन होगा। जिससे वार्ड वासियों को भारी सहूलियत होगी। इसके लिए सर्वोपरि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजपुर विधायक सुबोध अधिकारी दोनों ही धन्यवाद के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *