Headlines

मजदूर और प्रबंधन के विवाद में बंद हुई रिलायंस जूट मिल।

 

 

विश्वकर्मा पूजा की तैयारी के बीच रविवार भाटपाड़ा की रिलायंस जूट मिल बंद हो गई। जिससे मजदूरों में आक्रोश है। आक्रोशित मजदूरों ने मिल गेट पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किए। आरोप है कि मजदूर और प्रबंधन के बीच व्याप्त विवाद के कारण मिल बंद हुई है। जिसके चलते यहां काम करने वाले मजदूरों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है। आरोप है कि प्रबंधन के अधिकारी काम के दौरान मजदूरों से बुरा बर्ताव करते है। मिल बंद होने के विरोध में जूट टेक्सटाइल वर्कर्स यूनियन ने मिल गेट पर प्रतिवाद सभा किया। सभा को यूनियन के अध्यक्ष सांसद अर्जुन सिंह ने संबोधित करते हुए चेतावनी दिए कि हर हाल में मिल खोलना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *