Headlines

कांचरापाड़ा पौरसभा के सामने पुलिस एवं भाजपाईयों के बीच हुई धक्का मुक्की।

 

राशन भ्रष्टाचार, पौरसभा एवं शिक्षक भर्ती घोटाला के प्रतिवाद में भारतीय जनता पार्टी तृणमूल सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है। जिसके अंतर्गत बैरकपुर भाजपा युव मोर्चा के अध्यक्ष विमलेश तिवारी के नेतृत्व में कांचरापाड़ा पौरसभा के सामने भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन किया। जुलूस लेकर पहुंचे कार्यकर्ता पौरसभा के भीतर घुसने का प्रयास किए। पुलिस गेट पर पहले से मुस्तैद थी। कार्यकर्ताओं को रोकने पर दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हुई। विमलेश तिवारी ने आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ पार्टी की पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार ग्रस्त है।

जवाब में पौरप्रधान कमल अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है अथवा नहीं, जवाब वार्ड के प्रत्येक नागरिक देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *