Headlines

फिर बंद हुई रिलायंस जूट मिल उत्सव के मौसम में बेरोजगार हुए पांच हजार श्रमिक।

फिर बंद हुई भाटपाड़ा की रिलायंस जूट मिल। श्रमिक असंतोष के वजह से बुधवार दोपहर श्रमिकों ने काम बंद कर दिया। आरोप है कि अत्याधिक वर्क लोड बढ़ाने से परेशान श्रमिकों ने काम बंद किया है। एक ही कारण से सितंबर माह में मिल बंद हुई थी। यहां पांच हजार श्रमिक काम करते है। उत्सव के मौसम में बंदी के वजह से यहां काम करने वाले पांच हजार श्रमिकों से सामने रोजीरोटी की समस्या आ खड़ी हुई। मजदूरों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए मिल गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई। मिल श्रमिक रियाज अहमद बापी ने बताया कि मात्रा से अधिक वर्कलोड बढाए जाने से श्रमिकों में गुस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *