आदिवासी कुड़मी (महतो) समाज के विकास के लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में 50 करोड़ रूपया आवंटित कर रखा है। अगले साल यह राशि और बढ़ेगी। रविवार को पुरुलिया जिले के कड़ाडी मैदान में आयोजित करमा महापर्व में शामिल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह ऐलान किया।कुड़मी समाज को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के दायरे से बाहर रखने का भी ऐलान मुख्यमंत्री ने किए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत समाज के पारंपरिक तरीके से किया गया। करमा उत्सव में सुबह से ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी।
