Headlines

गणपति बप्पा मोरिया से गूंजा बैरकपुर शिल्पांचल, पंडालों के उद्घाटन में व्यस्त दिखे मंत्री-विधायक।

 

भाजपा के शासन में इस साल बंगाल में पहला गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। पंडालों में गणपति बप्पा मोरिया की गूंज है। मुंबई के तर्ज पर  यहां भी भव्य पूजा की तैयारी है। राज्य के मंत्री एवं विधायक पूजा पंडालों के उद्घाटन में व्यस्त दिखे। नैहाटी के गौरीपुर गणेश पूजा का उद्घाटन राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने फीता काटकर किया। सोदपुर बीटी रोड हलदर बोस रोड स्थित गणपति कल्चरल एसोसिएशन के पंडाल का उद्घाटन करने राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष पहुंचे। वहीं नैहाटी के विधायक सुमित्रो चट्टोपाध्याय ने भी फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। सभी जगहों पर आयोजकों में विशेष उत्साह देखने को मिली।