Headlines

त्रिकोण प्रेम की प्रतिद्वंद्विता में चाकूबाजी, युवक हुआ घायल।

 

एक युवती के साथ प्रेम प्रतिद्वंद्विता में शेख राना ने प्रतिद्वंदी प्रेमी गुलाम हुसैन को चाकू मारा। चाकू के वार से गुलाम हुसैन घायल हुआ है। घटना टीटागढ़ थाना क्षेत्र की है।  टीटागढ़ के जीसी रोड निवासी शेख राना को पुलिस ने अरेस्ट किया है। जूट मिल कर्मी गुलाम हुसैन ने चाकूबाजी के बारे में बताते हुए कहा कि 3 साल से जिस युवती से प्रेम कर रहा है। उसी युवती से शेख राना जबरदस्ती प्रेम करने लगा है।