जमुई में नाबालिका से बदसलुकी कांड प्रकाश में आते ही पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस की मुठभेड़ मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगने की सूचना है। दूसरे आरोपी हरेराम का पैर टूटा है। इलाज के लिए दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया है। बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि किए है। बदसलुकी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट एवं बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। बता दे कि बिहार के जमुई में दसवीं की छात्रा के साथ खुलेआम सड़क पर बदसलूकी की घटना घटी है। शनिवार को छात्र कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मडवा पहाड़ घूमने गई थी। वापसी के समय दोनों को रोककर कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य और देश में हड़कंप है। बिहार के कानून व्यवस्था पर जनता के अलावा विरोधी पार्टियों ने सवाल खड़ा किया है। जिसके बार पुलिस की उपरोक्त कार्रवाई सामने आई।
