Headlines

तृणमूल के हल्लाबोल पर बोले राज्यपाल सबको सन्मति दे भगवान।

 

देश ने आज राष्टपिता महात्मा गांधी का 154 वीं जन्म जयंती मनाया। प्रथा के अनुसार राज्यपाल सीवी आनंद बैरकपुर के गांधी घाट पहुंचे। सूबे के खाद्यमंत्री रथीन घोष एवं मुख्य सचिव हरेकृष्ण द्विवेदी ने उनकी अगुवानी की। तथ्य व संस्कृति विभाग के कलाकारों के गाए गए रामधुन के बीच राज्यपाल ने गांधीजी के स्मृति स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गांधी घाट पर महिलाओं के साथ थोड़ी देर तक बैठ कर चरखा भी काटे। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार प्रदत्त अधिकार प्रदेश को वंचित कर रही है।  जिसके प्रतिवाद में इसदिन दिल्ली में हल्लाबोल अभियान पर है। उस प्रसंग में पूछने पर राज्यपाल ने कहा कि सबको सन्मति दे भगवान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *