Headlines

पुलिस ने फिर तोड़ा एक्साइड बैटरी फैक्ट्री के मजदूर संगठन कार्यालय का ताला।

 

भाटपाड़ा के श्यामनगर एक्साइड बैट्री फैक्ट्री की मजदूर संगठन परमानेंट मजदूर मोर्चा के कार्यालय का ताला जगदल थाना की पुलिस ने तोड़ी। चंद माह पहले उस कार्यालय का ताला पुलिस तोड़ी थी। जिसे लेकर मजदूर संगठन हाई कोर्ट में अपील किया है। मामला कोर्ट के विचाराधीन है। 9 अक्टूबर को मजदूर संगठन के अध्यक्ष सांसद अर्जुन सिंह कार्यालय का उद्घाटन करने वाले है। पुलिस की कार्रवाई से मजदूर संगठन में गुस्सा है। परमानेंट मजदूर मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह का आरोप है कि अगर पुलिस ही कानून तोड़ती है तो इंसाफ पाने के लिए फिर से कोर्ट जाने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *