Headlines

कांचरापाड़ा हालीशहर और कृष्णानगर के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के घर पड़ा सीबीआई का छापा।

https://youtu.be/gHosVV8biwo

 

नगर पालिका भर्ती भ्रष्टाचार की जांच कर रही सीबीआई ने रविवार छुट्टी के दिन बड़ी कार्रवाई किया। बीजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांचरापाड़ा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुदामा राय के घर छापा मारी की। एक ही तरह से हालीशहर के पूर्व चेयरमैन अंशुमान राय और कृष्णानगर के पूर्व चेयरमैन असीम साहा के घर पहुंच कर सीबीआई ने कार्रवाई किया।  सभी चेयरमैन के घरों को केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने घेर रखा। अंदर सीबीआई के अधिकारियों ने दस्वेज तलाशा एवं पूछताछ किया। बता दे कि इन तीनों चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान संबंधित नगर पालिका में भर्ती हुई थी। भर्ती भ्रष्टाचार के मामला में गिरफ्तार अयन शील की संस्था ने भर्ती परिक्षा कंडक्ट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *