Headlines

राजेन्द्रपुर मत्स्य बाजार उन्नयन कमेटी की इस बार की प्रस्तुति है अमेरिका का कृष्ण मंदिर।

 

नैहाटी विधानसभा क्षेत्र में राजेन्द्रपुर मत्स्य बाजार उन्नयन कमेटी सबसे भब्य पूजा करती है। इसलिए केवल नैहाटी ही नहीं बल्कि आसपास के शहर के जनता का आकर्षण इस पूजा के प्रति रहता है। कल्याणी एक्सप्रेस वे के किनारे मत्स्य बाजार के बड़े परिसर में ही प्रत्येक साल पंडाल बनता है। पूजा के 47वें साल में 80 फीट उंची बनी पंडाल का निर्माण विगत 76 दिन से चल रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्चुअली की है। कमेटी के सचिव तपन चक्रवर्ती ने बताया कि यहां किसी न किसी विख्यात मंदिर के आधार पर पंडाल बनता है। इस बार अमेरिका का कृष्ण मंदिर बना है। जिसके भीतर भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को फाइवर ग्लास पर उकेरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *