Headlines

अस्पताल की बदहाली दूर करने की बैठक से निकले जिलाशासक दिखे नाराज, मिडिया से नहीं की बात।

 

भाटपाड़ा स्टेट जेनरल अस्पताल की बदहाली को लेकर जिलाशासक शरद कुमार द्विवेदी ने अस्पताल में ही बैठक किए। यहां सर्जन नहीं है। अतः आपरेशन थिएटर बंद है। स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए प्रसव के लिए आई प्रसूतियों को दूसरे अस्पताल में जाना पड़ता है। समुचित इलाज नहीं मिलता। इस सब बातों से जिलाशासक नाराज दिखे। मिडिया कर्मियों से बात नहीं किए। एक महिला की शिकायत अनसुनी कर चल दिए। इस पर महिला नाराजगी जताई।

बैठक में शामिल पार्षद सत्येन राय ने आरोप लगाया कि अस्पताल में घायलों को मरहम पट्टी करने के अलावा इलाज की अन्य व्यवस्था नहीं है। वहीं विधायक सोमनाथ श्याम ने बताया कि चिकित्सा सेवा के प्रति जिम्मेवार अधिकारियों को ठीक से काम करने की चेतावनी जिलाशासक ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *