Headlines

राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को ईडी ने किया गिरफ्तार।

 

अभी दुर्गापूजा का खुमार उतरा नहीं कि राज्य के सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी। राज्य के भूतपूर्व खाद्य एवं वर्तमान वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को ईडी ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह सात बजे से साल्टलेक के बीसी ब्लॉक स्थित मंत्री के मकान नंबर 244 व 245 पर ईडी के अधिकारी केंद्रीय बल के जवानों के साथ पहुंचे। लगभग 20 घंटा तक चली तलाशी एवं पूछताछ के बाद ईडी उन्हें गिरफ्तार कर सीजीओ कंप्लेक्स ले गई। राशन भ्रष्टाचार मामला में उनकी गिरफ्तारी हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य की जांच के लिए मंत्री को जोका ईएसआई अस्पताल लाया गया। वह आरोप लगाए कि भाजपा के गहरे षडयंत्र का शिकार हुए है।

मंत्री के गिरफ्तारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *