Headlines

ईडी हिरासत का आदेश सुन बेहोश हुए मंत्री, ले जाया गया अस्पताल।

 

ईडी ने ममता बनर्जी के कैबिनेट पर सीधा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री के मुख्य सिपहसालार में से एक, मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया है। वह भूतपूर्व खाद्यमंत्री एवं वर्तमान वन मंत्री है। राशन भ्रष्टाचार मामला में गिरफ्तार मंत्री को ईडी ने बैंकशाल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन के लिए पुलिस हिरासत अर्थात ईडी के हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश सुनते ही मंत्री की तबीयत खराब हो गई। वह कुर्सी पर गिर पड़े। बेहोशी के आलम में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *