Headlines

ज्योतिप्रिय मल्लिक के गिरफ्तारी के प्रतिवाद में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में निकला जुलूस।

 

राशन भ्रष्ट्राचार की जांच कर रही ईडी ने ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया है। वह राज्य के वनमंत्री के अलावा भूतपूर्व खाद्यमंत्री एवं उत्तर 24 परगना जिला के पूर्व पार्टी अध्यक्ष है। गिरफ्तारी के प्रतिवाद में बीजपुर, नैहाटी, जगदल विधानसभा क्षेत्र में जुलूस निकालकर तृणमूल कांग्रेस ने विरोध जताया। कांचरापाड़ा पौर प्रधान के नेतृत्व में कांचरापाड़ा में, हालीशहर पौर प्रधान के नेतृत्व में हालीशहर में, सीआईसी सनद दे के नेतृत्व में नैहाटी में प्रतिवाद जुलूस निकला। उधर जगदल विधानसभा क्षेत्र के आतपुर में आतपुर-जगदल शहर तृणमूल कांग्रेस ने जुलूस निकाला। आतपुर में सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि विरोधी हमारा समर्थन नहीं करेंगे। मगर जनता हमारे समर्थन में है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *