Headlines

तृणमूल पार्षद पर हत्या का मामला दर्ज, हत्या के तीन आरोपी किए गए कोर्ट में पेश।

टीटागढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 के पार्षद सोनू साव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता आकाश प्रसाद के हत्या में शामिल रहने का आरोप उन पर है। 22 नंबर वार्ड के पार्षद विकास सिंह के साथ उनका पुराना विवाद है। जिसे लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता भिड़ गए। जिसमें आकाश प्रसाद की जान गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने अर्जुन जैसवाल, रोहित साव व आयुष साव को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के दौरान अर्जुन जैसवाल ने सरेआम धमकी दिया कि विकास सिंह बच नहीं पाएंगे।

उधर सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने दावा किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। पुलिस अपना काम सही से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *