Headlines

फ्लैट से एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव बरामद, तीन की हत्या कर मुखिया ने लगाई फांसी।

 

पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पत्नी  बेटी एवं बेटा की हत्या कर घर के मुखिया ने सिलिंग पंखा से फांसी लगा लिया। उत्तर 24 परगना जिला के खड़दह थाना क्षेत्र के एम एस मुखर्जी रोड के करवी टावर की फ्लैट से चारों के शव को पुलिस ने बरामद किया। व्यवसाई वृंदावन कर्मकार पत्नी देवश्री कर्मकार, बेटी देवलीना कर्मकार एवं बेटा उत्सव कर्मकार के साथ रहते थें। जिस कमरा में वृंदावन फांसी लगाए है। वहां से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।  जिसमें पत्नी के अवैध संपर्क एवं सारी संपत्ति गरीबों के लिए काम करने वाली संस्था को देने का उल्लेख है। खड़दह शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्येंदु चौधरी ने बताया कि पंप चलाने वाले कर्मचारियों को वृंदावन का फ्लैट बंद मिला। अंदर से सड़ने की बदबू आ रही थी। उसके बाद बिषय प्रकाश में आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *