Headlines

छोटे भाई की जान लेने वाला पत्नी और बेटी के साथ गिरफ्तार।

भाटपाड़ा थाना अंतर्गत कांकीनाड़ा शांतिनगर निवासी बड़े भाई विनोद साव ने छोटे भाई महेन्द्र साव के सिर पर लोहे की रड से वार किया। घायल की एम आर बांगुर अस्पताल में इलाजरत अवस्था में उसकी मौत हो गई।  आरोप है कि घर के बाहर नल पर छोटा भाई स्नान कर रहा था। करीब में उसकी भाभी बर्तन मांज रही थी। नहाते समय पानी के कुछ छीटे भाभी के बदन पर पड़ा। जिसे लेकर झगड़ा बढ़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विनोद के दो बेटा सेना में अच्छे पद पर है। उस दंभ में विनोद किसी को कुछ नहीं समझता है। पुलिस विनोद की पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।  पुलिस विनोद साव उसकी पत्नी व बेटी को गिरफ्तार कर बैरकपुर कोर्ट में पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *