Headlines

भाजपा कर्मियों के साथ परहेज करते नहीं दिखे बैरकपुर के सांसद।

2024 का लोकसभा चुनाव आसन्न है। अन्य राज नेताओं की तरह बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह भी चुनावी समीकरण बैठाने में लगे हैं। हालीशहर के रामप्रसाद काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे सांसद के संग हालीशहर पौरसभा के भूतपूर्व उप पौरप्रधान भाजपा के राजा दत्त एवं भाजपा पार्टी में रहने के दौरान उनके सहयोद्धा रहे भाजपा कार्यकर्ता दिखे। हांलाकि सांसद के संग हालीशहर के पौरप्रधान अथवा तृणमूल का उच्च नेतृत्व नहीं दिखा। पूछने पर सांसद बोले, पुराने कर्मी तो साथ रहेगे ही।

हालीशहर के पौरप्रधान शुभंकर घोष ने बताया कि राजा दत्त अपनी पुरानी पार्टी भाजपा में है। उनके तृणमूल में शामिल होने की कोई भी सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *