Headlines

तृणमूल पार्टी के अध्यक्ष सुब्रत बक्शी का दावा, सभी स्तर के लोगों को एक साथ लेकर चलती है तृणमूल।

तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष तथा सांसद सुब्रत बक्शी शनिवार शाम नैहाटी उत्सव में पहुंचे। उनके संग बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह एवं सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक भी थें। उत्सव के आयोजन की प्रशंसा करते हुए मंत्री पार्थ भौमिक से अपील किए कि नैहाटी उत्सव कभी बंद ना हो। साथ बोले कि पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना नेत्री बताते हैं। तृणमूल कांग्रेस में कोई विभेद नहीं है। सभी स्तर के लोगों को साथ लेकर पार्टी चलती है। फिर भी कुछ लोग कुत्सा करते है। उनकी कोशिश छेद वाले बर्तन में पानी डालते जैसी व्यर्थ है।

वहीं सांसद अर्जुन सिंह ने बताया कि नैहाटी के आरबीसी कॉलेज में वह पढ़े है। विधायक पार्थ भौमिक ने कॉलेज में सोलर पैनल लगाने की मांग उनके सामने  रखे हैं। नए साल के जनवरी माह में सांसद कोटे से मिली रकम को सोलर पैनल लगवाने के लिए देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *