Headlines

राज पांडे गोली कांड में गिरफ्तारी दिखाकर पप्पू सिंह को कोर्ट में पेश, मिली दो दिनों की पुलिस कस्टडी।

 

विक्की यादव हत्याकांड में गिरफ्तार संजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बुधवार को पुलिस ने बैरकपुर कोर्ट में पेश किया। पहले पांच फिर सात अर्थात 12 दिन की पुलिस कस्टडी समाप्त होने पर उसकी कोर्ट में पेशी हुई। जगदल निवासी राज पांडे गोली कांड में उनकी गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस ने 7 दिनों की पुलिस रिमांड की अर्जी दी थी।  मगर अदालत ने दो दिनों की रिमांड मंजूर किया।

पाप्पू के चाचा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि राज पांडे अपराधी तत्व है। घटना के 14 महीना बाद पुलिस पप्पू को पूछताछ के लिए तीन बार बुलाई। उसी मामला में पूछताछ के लिए बुलाकर विक्की कांड में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *