Headlines

विक्की हत्याकांड में गिरफ्तार पप्पू सिंह ने सोमनाथ श्याम पर फिर लगाया फंसाने का आरोप।

तृणमूल कर्मी विक्की यादव हत्याकांड में गिरफ्तार पप्पू सिंह के खिलाफ पुलिस अब तक कोई सबूत कोर्ट में पेश नहीं कर पाई है। 14 माह पहले जगदल में राज पांडे को गोली मारी गई थी। उस कांड में पप्पू की गिरफ्तारी दिखा कर बुधवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश की। उस समय पप्पू ने आरोप लगाया कि जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम उसे फंसाए है।

बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि विक्की हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पप्पू के खिलाफ गवाही दिए है। आरोप है कि पप्पू ने वर्ष 2016 में विक्की की हत्या की साजिश रची थी।  सवाल है कि 2016 से 2023, सात साल बीत जाने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त यह आरोप क्यों लगाया ? इतने दिनों तक क्यों चुप रहा? क्या इसके पीछे कोई लार्जर कांस्पीरेंसी है?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *