Headlines

राज पांडे कांड में सांसद के भतीजा को जमानत, विक्की मामले में जेल।

2 दिन की पुलिस कस्टडी समाप्त होने पर शुक्रवार को पुलिस ने बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह के भतीजा संजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया। उनके वकील सुशांत राय ने बताया कि दोनों ही मामलों में पप्पू को एक साथ पेश किया गया। राज पांडे कांड में उसकी जमानत मंजूर हुई। वहीं, विक्की यादव हत्याकांड में कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।

नैहाटी के बडो मां काली मंदिर में पूजा कर सीधे कोर्ट पहुंचे सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। उन्हें कानून व्यवस्था पर भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *