Headlines

बीजपुर में तेज हुई लिट्टी चोखा की राजनीति।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ठंड का अंतिम मौसम बीत रहा है। हिंदी भाषी लोग ठंड में लिट्टी चोखा खाना बेहद पसंद करते हैं। बीजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांचरापाड़ा एवं हाजीनगर में इन दिनों लिट्टी चोखा कार्यक्रम की धूम है। मंगलवार की रात कांचरापाड़ा नगर पालिका के 22 नंबर वार्ड में लिट्टी चोखा कार्यक्रम मना। जिसमें पौरप्रधान कमल अधिकारी भाग लिए। चंद रोज पहले सीटी बाजार अंचल में हुई लिट्टी चोखा कार्यक्रम में अखिल भारतीय भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप घोष भाग भाग लिए थें। उसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं के द्वारा हाजीनगर में आयोजित लिट्टी चोखा कार्यक्रम में सांसद अर्जुन सिंह पहुंचे। 21 तारीख से आरंभ होने वाली हाजीनगर उत्सव में भी लिट्टी चोखा कार्यक्रम आयोजित होगी। कुल मिलाकर लिट्टी चोखा की राजनीति सरगर्म है। हांलाकि कोई भी आयोजन के पिछे राजनीति होने की बात मानने को तैयार नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *