Headlines

शेख शाहजहां की दोस्त है प्रदेश की पुलिस।

 

संदेशखाली में हुई  घटना क्रम के प्रतिवाद में पूरे राज्य में भाजपा की “एसपी कार्यालय” घेराव कर्मसूची के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरकपुर प्रशासनिक भवन का घेराव किए।  बैरकपुर स्टेशन से जुलूस लेकर भाजपा नेतृत्व प्रशासनिक भवन के तरफ बढ़े। उन्हें रोकने के लिए पुलिस बैरिकेड लगाकर सड़क पर तैनात थी। भाजपा प्रवक्ता शीलभद्र दत्त, बैरकपुर जिला भाजपा संगठन के अध्यक्ष मनोज बनर्जी समेत भाजपा मंडल के कई मंडल अध्यक्ष जुलूस में चल रहे थें। घेराव नेतृत्व दे रही प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष फाल्गुनी पात्र ने आरोप लगाया कि शेख शाहजहां को पुलिस  नहीं पकड़ रही है। क्योंकि पुलिस उसकी दोस्त है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *