Headlines

छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाया लाखों के गहने।

 

छत के रास्ते रेल कर्मी राकेश कुमार मिश्रा के घर में घुसकर चोर ने लाखों के गहने उड़ा ले गया। जबकि घर के सदस्य सोए रह गए। घटना हालीशहर थाना क्षेत्र के चौधरीपाड़ा की है। राकेश कुमार ने बताया कि सुबह जगकर जब बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने गए तो दरवाजा बाहर से बंद पाए। चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखी सोने की हार, कान की बाली, अंगूठी एवं चांदी के जेवरात चुरा ले गया है। चार लाख रुपया से भी अधिक मूल्य के गहने चोरी गई है। स्थानीय पार्षद मृत्युंजय दास ने बताया कि छत की सीढ़ी वाले कमरे के दरवाजे का शीशा तोड़कर चोर अंदर घुसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *