Headlines

गुम किशोरियों को तलाशने की मांग पर भाटपाड़ा थाना के सामने भाजपा का प्रदर्शन।

 

भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी दिशा विश्वास और श्यामनगर के ही मंडलपाड़ा की निवासी जीवील धर लापता है। दोनों की उम्र 12 साल की है। उनमें से एक किशोरी 2 नवंबर 2023 और दूसरी, 2 जनवरी 2024 को लापता हुई है। उन्हें ढूंढ निकालने की मांग पर गुरुवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाटपाड़ा थाना के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का नेतृत्व दे रही राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष फाल्गुनी पात्र ने आरोप लगाई कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने पर भी उन्हें तलाशने के प्रति पुलिस लापरवाह रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *