Headlines

उम्मीदवारी के सवाल पर बोले अर्जुन प्रार्थी ममता बनर्जी तय करेंगी।

 

बैरकपुर संसदीय सीट पर तृणमूल का उम्मीदवार कौन होगा ? यह लाख टका का सवाल है। यहां एक खेमा विधायक राज चक्रवर्ती को प्रार्थी के रुप में चाहता है। दूसरा खेमा सांसद अर्जुन सिंह के पक्ष में है। इस खींचातानी के विपरीत शनिवार जन गर्जन सभा के समर्थन में बैरकपुर में हुई सभा मंच से दोनों नेताओं ने अलग पैगाम दिया। अगल बगल बैठे राज चक्रवर्ती और अर्जुन सिंह खुश मिज़ाज नजर आए। उम्मीदवारी के सवाल पर अर्जुन सिंह ने कहा कि उम्मीदवार का चयन ममता बनर्जी करेंगी। पार्टी अगर उन्हें टीकट देती है तो ठीक है। अन्यथा हर हाल में पार्टी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *