Headlines

लोकसभा चुनाव में मसल्स पावर को रोकने के लिए तृणमूल को है प्रशासन पर भरोसा।

 

20 मई को बैरकपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। हालांकि अभी तक इस सीट से भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है। वैसे इस सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को टिकट मिलना तय है। बाहुबली इमेज वाले अर्जुन सिंह को चुनाव लड़ने का लंबा तजुर्बा है। इस सीट से भाजपा के खिलाफ तृणमूल उम्मीदवार पार्थ भौमिक की मजबूत दावेदारी है। नैहाटी पौरसभा के पौर प्रधान अशोक चटर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान अर्जुन सिंह अगर पेशी शक्ति का प्रयोग करते हैं तो उसका मुकाबला चुनाव आयोग, प्रशासन एवं केंद्रीय बल करेगी। पेशी शक्ति के प्रयोग को रोकने के लिए पलटा पेशी शक्ति के व्यवहार की धारणा में तृणमूल कांग्रेस विश्वास नहीं रखती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *