Headlines

Twin tower के तर्ज पर ढाही जायेगी 18 मंजिला आवासन।

 

नोएडा में जमींनदोज की गई ट्विन टावर के तर्ज पर गुरुग्राम के 18 मंजिला फ्लैट ढाहने की तैयारी में प्रशासन लग गया है। टावर निर्माण में हुई त्रृटि की वजह से इसका मरम्मत तकनीकी एवं आर्थिक आधार पर संभव नहीं है। अतः जांच रिपोर्ट के आधार पर चितेन्स पाराडिसो नाम के उस टावर को जमींनदोज करने का फैसला लिया गया है।

हुआ यह कि 10 जनवरी 2022 को चितेन्स पाराडिसो में दुर्घटना घटी। टावर के छठी मंजिल के डायनिंग हाल की छत निंचे की तरफ गिरा एवं गिरते गिरते पहली मंजिल पर आकर टिका, इस हादसा में फ्लैट में रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। हादसे के बाद हरकत में आई प्रशासन ने जांच का जिम्मा आईआईटी दिल्ली को सौंपा। आईआईटी के रिपोर्ट के आधार पर गुरुग्राम प्रशासन के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर 9 में स्थिति चितेन्स पाराडिसो को ढाहने का फैसला लिया गया है। आज अर्थात 6 नवम्बर को टावर को जमींनदोज करने की तारिख तय हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *