Headlines

भाटपाड़ा के सीआईसी नूर ए जमाल की हत्या की साजिश।

 

भाटपाड़ा नगर पालिका के सीआईसी मुहम्मद नूर ए जमाल  उर्फ साहेब के हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने भाटपाड़ा थानांर्तगत कांकीनाड़ा केलाबागान निवासी एमडी मुमताज को गिरफ्तार किया है। वह कुख्यात अपराधी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि राजू हीटर ने 10 लाख रुपया में 8 नंबर वार्ड के पार्षद व सीआईसी साहेब एवं पीके की हत्या की सुपारी दिया है। हत्या को अंजाम देने के लिए उसे दूसरे राज्य से शूटर बुलाना था। स्थानीय कुछ बदमाश कांड को अंजाम देने में सहायता करते। बता दे कि पीके भाटपाड़ा एवं जगदल क्षेत्र का कुख्यात है। साजिश का खुलासा होने से भाटपाड़ा में हड़कंप मचा है।

जगदल के विधायक सोमनाथ श्याम ने आरोप लगाया कि हत्या के साजिश के पीछे पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का हाथ है। क्योंकि राजू हीटर पूर्व सांसद का बेहद करीबी है। उनके ही संरक्षण में रहता है। 2021 में साहेब पर जानलेवा हमला हुआ था। उन्हें गोली लगी। पर जान बच गई। इस साजिश में  भाटपाड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 के पार्षद  गोपाल रावत का भी नाम उछला है। हालांकि गोपाल रावत का कहना है कि साजिश के प्रकरण वह कुछ भी नहीं जानते।  हां यह सही है कि मुमताज उनके यहां आता जाता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *