Headlines

गौरीपुर में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के खिलाफ  लगी पोस्टर।

 

गौरीपुरः शुक्रवार को नैहाटी के तृणमूल कार्यकर्ता संतोष यादव की नृशंस हत्या हुई। हत्या के षड्यंत्र का आरोप पूर्व सांसद अर्जुन सिंह पर लगा है। अब अर्जुन सिंह के खिलाफ सोमवार को गौरीपुर अंचल में कई पोस्टर लगी दिखी। जिस पर लिखा है कि “संतोष यादव की हत्या क्यों हुई, अर्जुन सिंह जवाब दो।“ हालांकि पोस्टर को जारी करने वाले किसी व्यक्ति अथवा संस्था का नाम नहीं है।

पोस्टर लगाने की घटना पर रोष प्रकट करते हुए अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि यह काम तृणमूल कांग्रेस का है। तृणमूल के आपसी विवाद में हत्या हुई है। मगर उन्हें बदनाम करने के लिए पोस्टर लगाई गई है। 9 तारीख को राज्य के विपक्ष के नेता नैहाटी आ रहे है। हमारी नजर घटना क्रम पर है। हम सारी सच्चाई सामने लाएंगे। दूसरी ओर, नैहटी नगर पालिका के चेयरमैन अशोक चटर्जी ने कहा कि पोस्टर लगाने वाले मृतक के परिवार के सदस्य, उसे चाहने वाले अथवा गौरीपुर का नागरिक समाज हो सकता है। पोस्टर लगाने में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है। किंतु यह सच है कि संतोष यादव की हत्या अर्जुन सिंह ने करवाई है। 2011 के बाद से नैहाटी में एक भी राजनीतिक हत्या नहीं हुई है। अर्जुन सिंह के वजह से  2019 में नैहाटी अशांत हुई थी। अर्जुन सिंह फिर एक बार नैहाटी को अस्थिर करने के प्रयास में है। बता दे कि संतोष हत्याकांड में 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। मुख्य आरोपी राजेश साव उर्फ धावड़ा है। अर्जुन सिंह के साथ राजेश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसके बाद से जगह जगह पोस्टर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *