Headlines

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्काउट एंड गाइड की जागरूकता रैली।

 

 

कांचरापाड़ाः विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कांचरापाड़ा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण संबंधी स्लोगन एवं चित्र बनी तख्ती लेकर स्काउट एंड गाइड के सदस्य कांचरापाड़ा रेल कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक के कार्यालय के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने कई तरह के कार्यक्रमों को पेश किया।

रेल अधिकारियों ने उन्हें पर्यावरण सुरक्षा के उपाय बताते हुए यह सलाह दिए कि आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य के लिए आज की पीढ़ी पेड़ लगाने पर बल दे। कोई भी ऐसा काम न करें। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्लास्टिक का व्यवहार बंद करें। वन्य जीव एवं पौधों की प्रजातियां की रक्षा के लिए संवेदनशील होकर काम करें। क्योकि प्रदूषण आज पूरे विश्व की समस्या है। जिससे वायु जल एवं मिट्टी सभी प्रभावित है। पर्यावरण की रक्षा केवल प्रकृति की रक्षा नहीं है बल्कि यह हमारे अस्तित्व की सुरक्षा की लड़ाई है। इसमें सभी पक्ष की सहयोग अपेक्षित है। उसके लिए सभी स्तर पर जागरूकता की जरूरत है। वैसे तो 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाई जाती है। उससे पहले जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई।

फोटो कैप्शनः विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कांचरापाड़ा रेल कारखाना में स्काउट एंड गाइड की जागरूकता कार्यक्रम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *