Headlines

बैरकपुर शिल्पांचल में दिग्गजों की साख दाव पर।

 

बैरकपुरः भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने मतदाताओं की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में कई ऐसे नए चेहरे है। कुछ को उम्मीदवारी के लिए मैदान में उतारने का फैसला चौंका देने वाला है। उनमें से कई दिग्गजों की साख दाव पर है।

पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह नोवापाड़ा सीट के भाजपा उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला तृणमूल के त्रिनांकुर भट्टाचार्य के साथ है। त्रिनांकुर तृणमूल छात्र परिषद के प्रदेश सभापति के पद पर है। वहीं, बीजपुर विधानसभा के तृणमूल विधायक सुबोध अधिकारी के खिलाफ भाजपा के सुदीप्तो दास खड़े है। सुदीप्तो दास हत्या के एक मामले में कोर्ट के निर्देश पर बीजपुर से “तड़ीपार” है। जगदल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार आईपीएस अधिकारी डॉ राजेश कुमार मैदान में है। वह 21 जनवरी को रिटायर्ड हुए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान दक्ष पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही। नैहाटी सीट से तृणमूल प्रार्थी विधायक सनत दे के खिलाफ सुमित्र चट्टोपाद्याय मैदान में है। उनका दावा है कि वंदे मातरम के रचयिता साहित्य सम्राट बंकिम चंद्र चट्टोपाद्याय के रिश्तेदार है। इस दावा का विरोध तृणमूल कांग्रेस कर रही है। बैरकपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती दूसरी बार मुकाबला कर रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रखर वकील कौस्तव बागची को मैदान में उतारा है। इस तरह से बैरकपुर संसदीय इलाके के बीजपुर नैहाटी, जगदल और बैरकपुर सीट पर भाजपा ने चार नए चेहरों को मैदान में उतारा है। भाजपा एवं तृणमूल के सभी उम्मीदवार अपने-अपने आंकड़ों के हिसाब से जीत का दावा कर रहे हैं। मगर देखना है कि विजयश्री का माला किसके गले में पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *