Headlines

क्या नगर पालिकाओं के पार्षद अपने पदों से देंगे इस्तीफा ?

 

 

राज्य में राजनीतिक हवा परिवर्तन के बाद से बैरकपुर महकमा के विभिन्न नगर पालिकाओं के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं पार्षद अपने काम से नदारत हैं। इनमें से कईयों ने तृणमूल को छोड़ भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। मगर भारतीय जनता पार्टी आपराधिक छवि वाले तृणमूल के किसी भी पदाधिकारी को अपनी पार्टी में लेने को तैयार नहीं है। इससे तृणमूल पार्षदों और नेताओं में बौखलाहट है। उपर से नागरिक परिसेवा बाधित होने से पार्षदों पर जनता का दबाव है। ऐसे में सवाल है कि क्या पार्षद अपने पदों से इस्तीफा देंगे ? इस बारे में भाजपा विधायक तथा बैरकपुर के नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि तृणमूल के लोग अपने पदों से पहले इस्तीफा दें। अपनी पिछली गलतियों की जनता से माफी मांगे। फिर भाजपा उनके बारे में विचार करेगी। फिलहाल, किसी को भी भाजपा में नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *