Headlines

दीवार बनाने को केंद्र कर शांतिनिकेतन हुआ उतप्त, उपाचार्य के सामने प्रदर्शन।

 

शांतिनिकेतन के दूरदर्शन केंद्र के सामने विवादित दीवार को फिर से बनाये जाने को केंद्रकर गुरुवार को उत्तेजना फैल गई। विश्वभारती के उपचार्य विधुत चक्रवर्ती सुरक्षा कर्मियों व निर्माण कर्मियों को लेकर निर्माण कार्य शुरु किए। यह देख स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किए, दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद भी हुआ। आखिरकार प्रतिवाद के चलते दीवार का निर्माण कार्य रोक देना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शांतिनिकेतन दूरदर्शन केंद्र के सामने से सुरश्रीपल्ली जाने वाले रास्ते के उपर 2021 के जनवरी माह में विश्वभारती प्रबंधन से सात फीट उंची दीवार बनवाई। हांलाकि उस समय भी निर्माण का प्रबल विरोध हुआ था। बाद में बीरभूम जिला के तत्कालिन पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह एवं जिलाशासक मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोक दिए थें। निर्माण कार्य रुकने पर भी उस रास्ते के उपर उंची दीवार होने के वजह से कोई यातायात नहीं कर पा रहा था। बाद अज्ञात लोगों ने आने जाने के लिए दीवार का एक अंश तोड़ दिया। तोड़े गए उस अंश से इलाका के लोग यातायात करते है। इसदिन उसी अंश को बंद करवाने के लिए निर्माण कार्य शुरु हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *