Headlines

क्या कांचरापाड़ा के बहुसंख्यक पार्षदों ने दिया है इस्तीफा ? 

 

 

बंगाल में भाजपा सरकार गठन के बाद से तृणमूल नियंत्राधीन नगर पालिकाओं में अचलावस्था है। उनमें से कांचरापाड़ा नगर पालिका एक है। विधानसभा चुनाव में यहां के 24 वार्डों में से ज्यादातर वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। सुदीप्तो दास भाजपा विधायक निर्वाचित हुए है। चुनाव नतीजों के बाद पार्षदों का नगर पालिका जाना बंद हैं। सोमवार को नगर पालिका हाल में कई पार्षदों ने बैठक की। जिसके उपरांत उनके सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की अटकलें लगने लगी है। हालाकि बैठक में शामिल वाइस चेयरमैन शुभांशु राय ने इस्तीफा की पुष्टि नहीं किए है। उधर, भाजपा नेता अर्जुन सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि तृणमूल नियंत्राधीन नगर पालिकाओं के पार्षद पाप मुक्त होने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *