Headlines

हालीशहर नगर पालिका के 16 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफा की अटकल तेज ?

 

विधानसभा चुनाव में तृणमूल पार्टी पराजित हुई है। उसके बाद से तृणमूल पार्षदों का नगर पालिका जाना बंद है। जिसका प्रतिकूल असर नागरिक परिसेवा पर पड़ी है। मतगणना रिजल्ट के 16 दिन बाद बुधवार को हालीशहर नगर पालिका के 16 पार्षद एक साथ नगर पालिका पहुंचकर सभा कक्ष में बैठक किए। उसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है कि उनमें सामूहिक इस्तीफा देने की सहमति बनी है। हालांकि बैठक से निकले किसी भी पार्षद ने सामूहिक इस्तीफा की बात को स्वीकार नहीं किया है। अर्थपूर्ण रुप से हालीशहर शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्षद प्रवीर सरकार ने कहा कि जनादेश को स्वीकारना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *