Headlines

नैहाटी में तृणमूल पर भाजपा कर्मी की बेरहमी से पिटाई का आरोप।

नैहाटी में तृणमूल पर भाजपा कर्मी की बेरहमी से पिटाई का आरोप।

नैहाटी नगर पालिका के तीन नंबर वार्ड शाहापाड़ा निवासी भाजपा कर्मी ईश्वर रत्न को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। रॉड एवं लाठी से जख्मी हुए कर्मी को इलाज के लिए कल्याणी जेएनएम अस्पताल ले जाना पड़ा।  जहां उसके सिर पर आई जख्मों को सीने के लिए डाक्टरों ने 52 टांका लगाया।  घायल का आरोप तृणमूल कर्मी कुंदन ताती, चंदन ताती और उनके सहयोगियों उस पर हमला किया। ईश्वर रत्न के पिता श्यामसुंदर रत्न ने बताया कि उनके बेटे को मरा समझकर मारपीट करने वालों ने गंगा में फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *