Headlines

टीएमसी और सीपीएम वालों ने बांग्लादेशियों को रोक रखा था। दिलीप घोष

 

भाजपा के सत्ता में आते ही भारत बांग्लादेश की सीमा पर बांग्लादेशियों के घर वापसी की भीड़ लगी है। इस विषय में बंगाल सरकार के पंचायती एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि एसआईआर में नाम कटने के बावजूद टीएमसी एवं सीपीएम के लोग बांग्लादेशियों को रोक रखा था। अब सरकार बदली है। इसलिए बांग्लादेशी अपने देश लौट जाना चाहते हैं। नगर पालिका के तृणमूल पार्षदों की सामूहिक इस्तीफा के बारे में बोले कि केवल इस्तीफा देने से बात नहीं बनेगी। जो भ्रष्टाचारी हैं। वे सजा के हकदार है। मंगलवार को जगदल विधानसभा क्षेत्र के श्यामनगर में स्थानीय विधायक राजेश कुमार के साथ मंत्री दिलीप घोष कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *